Khabarhaq

गीता जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पुनहाना में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा।

Advertisement

गीता जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पुनहाना में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा।
उपमंडल अधिकारी मनीषा शर्मा ने झंडी दिखाकर किया शोभायात्रा को रवाना।

 

पुनहाना, कृष्ण आर्य

प्रदेश में चल रहे गीता जयंती महोत्सव के समापन के अवसर पर उपमंडल प्रशासन पुनहाना द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए भव्य झांकियां व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। उपमंडल अधिकारी मनीषा शर्मा ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा मुक्ति धाम आश्रम से शुरू होकर बाबा लालदास मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।
उप मंडल अधिकारी मनीषा शर्मा ने कहा कि गीता का उपदेश हमें जियो और जीने दो का संदेश देता है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि मनुष्य को अपने कर्म करने चाहिए फल की चिंता उन्हें नहीं करनी चाहिए। जितना हो सके समाज के लिए सभी अच्छा करें।

सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ जनता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने शोभायात्रा में हिस्सा लेने वाली संस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जो आयोजन में हिस्सा लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाई है, वे उनके आभारी हैं। इस अवसर पर श्री मुक्ति धाम आश्रम द्वारा शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्था की गई तथा श्री खाटू श्याम शाखा मंडल द्वारा शोभायात्रा में विशाल ध्वजा यात्रा तथा राधा कृष्ण की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद स्कूल, हैप्पी मॉडल स्कूल तथा मॉडर्न स्कूल द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण की भव्य झांकी भी शोभायात्रा में निकाली गई।

शोभायात्रा का शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में मौजूद लोगों ने बैंड की मधुर ध्वनि पर भगवान श्री कृष्ण के मधुर भजनों के ऊपर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष बलराज सिंगला, श्री खाटू श्याम सखा मंडल के अध्यक्ष रिंकू भट्टे वाले, बाबा लाल दास सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक गोयल, हेमराज, अमित कंसल, रमन कुमार, लखन पाल, यतेंद्र गोयल, नरेश भगत जी, रवि मेडिकल, टेकचंद साहू, लालाराम भारद्वाज, राकेश कुमार, सेवा भारती के प्रधान सुभाष सिंगला, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह, कुलदीप गोयल, फूल सिंह दिवाकर, संजय सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

फोटो:- शोभायात्रा में उपमंडल अधिकारी का सम्मान करते संस्थाओं के पदाधिकारी शहर में भव्य शोभा यात्रा निकालते शहरवासी।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website